दिल्ली में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति का निर्माण कार्य फिर शुरू,दिल्ली पुलिस ने किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By: PalPal India News
September 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देश में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति लगाने का जुमे की नमाज के चलते काम रोक दिया गया था। आज फिर से दिल्ली की शाही ईदगाह के पास DDA के पार्क में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने के लिए काम फिर शुरू हो गया है। ईदगाह कमेटी ने रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का विरोध किया था। मूर्ति लगाने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का भी आवाह्न किया गया था जिसके बाद कल काम रोक दिया गया था।

शाही ईदगाह के पास एक बार फिर रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। DDA पार्क में रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति को शिफ्ट करने का काम कुछ दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते यह काम रोक दिया गया था।दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने पार्क की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इलाके में रैली, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक है। पुलिस ने कहा कि कानून तोड़ने की कोशिश करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। हालात को काबू में रखने के लिए बड़ी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

दिल्ली के शाही ईदगाह के पास डीडीए पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाए जाने का शाही ईदगाह कमेटी ने विरोध किया था। कमेटी ने यह भी दावा किया था कि यह DDA की नहीं बल्कि वक्फ की जमीन है। जिस पर हाई कोर्ट ने कमेटी की अर्जी को खारिज कर फटकार भी लगाई थी। दिल्ली में शाही ईदगाह के पास डेढ़ किलोमीटर का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। रास्ते में रानी झांसी चौक आता है और यहां लगी प्रतिमा को डीडीए पार्क में शिफ्ट करना है। MCD ने निर्माण कार्य शुरू किया तो तो उसका विरोध किया गया। मामला कोर्ट पहुंचा तो कमेटी को फटकार लगी जिसके बाद प्रोटेस्ट को लेकर अलग-अलग मैसेज वायरल कराए जाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *