दिल्ली समेत इन राज्यों में हीटवेब का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

By: PalPal India News
June 12, 2024

नई दिल्ली समाचार –  मौसम विभाग ने उत्तर भारत के लिए जारी किया फिर से हीटवेव का अलर्ट

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, नई दिल्ली: देश में मानसून के आगमन के बाद भी कई राज्यों में अब भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, “अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी दी है कि, आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और 11 से 13 जून तक एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बढ़ेगा गर्मी का असर

दिल्ली में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 43 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया, इसके अतिरिक्त कई राज्यों में भी गर्मी यही की स्थिति बनी रही। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान हैं। अगले पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

सोमवार को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही। जबकि उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, दिल्ली और झारखंड के कुछ इलाकों में भी लू की स्थिति रही। दिल्ली में नरेला 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD ने कहा कि दिल्ली 11 से 13 जून तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ पर रहेगी, इसके अतिरिक्त हीटवेव जैसी स्थितियों को देखते हुए पहले जारी किया गया येलो अलर्ट 14 जून तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने के साथ लू की स्थिति के साथ आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 44 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *