palpalindianews/jabalpur
जबलपुर – फार्म 12-डी भरकर घर से ही डाक मतपत्र से मतदान की सहमति देने वाले दिव्यांग एवं अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं से मतदान कराने आज मंगलवार की सुबह से मतदान दलों का उनके घर पहुँचना प्रारम्भ हो गया है । जबलपुर जिले में दिव्यांग एवं अस्सी वर्ष से अधिक आयु के ऐसे 1 हजार 891 मतदाता हैं जिन्होंने घर से मतदान करने की सहमति फार्म-12 डी भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय को दी थी । इन मतदाताओं से घर से मतदान कराने मंगलवार 7 नवंबर से 10 नवंबर तक दो चरणों में मतदान कराया जायेगा । मतदान कराने 69 मतदान दल गठित किये गये हैं । मतदान दलों के रूट चार्ट की जानकारी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दी गई है लुहारी, पाटन की रहने वाली सुकिया बाई नाम की एक महिला जिनकी उम्र 102 वर्ष है ने अपने बेटे की मदद से मतदान किया, जहां उन्हें भारत के चुनाव आयोग द्वारा विशेष सेवाएं प्रदान की गईं और भारतीय सरकार के समर्थन के कारण न केवल वह बल्कि उनके जैसे कई वरिष्ठ नागरिक मतदान कर सकते हैं। उनके बिना और उनकी उम्र के बावजूद वह इस पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं क्योंकि अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है.