पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी का आगमन। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी गर्ल के पापा-मम्मी बन गए हैं। दोनों के घर लक्ष्मी आई है और अब उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। 8 सितंबर को कपल ने अपनी लाइफ में लिटिल एंजेल का वेलकम किया. दीपिका-रणवीर बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं। कपल की खुशियों का ठिकाना नहीं है। इस खबर से बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर दौड़ गई है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर तो जैसे विशेज पोस्ट की भरमार लग गई है। हाल ही में रणवीर-दीपिका गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दर्शन करने गए थे. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी शेयर किया था, जहां दीपिका ने बेहद कैंडिड तरीके से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. वहीं पति रणवीर संग भी पोज कर हंसती और खिलखिलाती दिखी थीं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के 6 साल बाद उनके आंगन में किलकारी गूंजी है। दोनों नन्ही परी के पापा-मम्मी बन गए हैं। गणेश चतुर्थी के अगले दिन दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी की ही चर्चा है। दोनों के बेबी को लेकर खूब बातें हो रही हैं। कोई बेबी गर्ल के लिए नाम सजेस्ट कर रहा है तो कोई बता रहा है कि रणवीर सिंह की ख्वाहिश पूरी हो गई है। वहीं बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दे रहे हैं। दोनों का परिवार भी बेबी के आने से काफी उत्साहित हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को बार-बार देखा जा रहा है।
बता दें, कुछ महीने पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं और अब उनके घर ये खुशी का पल आ भी गया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने फैंस को ये जानकारी दी थी। बात करें दोनों के काम की तो दीपिका पादुकोण हाल ही में प्रभास अभिनीत ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आईं, जो 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट बन गई। अब जल्द ही रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ उनके पति भी हैं।