दुश्मन ने बहन से छेड़छाड़ की, दोस्त बनाकर मार डाला, पुलिस से बोला-मारना ही मकसद था

By: PalPal India News
October 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में एक छात्र ने बहन से छेड़छाड़ और कमेंट का बदला लेने के लिए दुश्मन को दोस्त बनाया, फिर धोखे से उसका कत्ल कर दिया। आधी रात को शव तालाब में फेंका और घर जाकर सो गया। अगले दिन युवक की तलाश शुरू हुई तो वह भी उसे ढूंढने का दिखावा करने लगा। हालांकि, शव मिलने के बाद पहले इनकी दुश्मनी फिर जिगरी दोस्ती की कहानी गांव वालों के जरिए पुलिस तक पहुंच गई।

पुलिस ने पहले सारे सबूत जुटाए इसके बाद छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया कि एक दिन उसने अपने पुराने दुश्मन को बहन पर कमेंट करते हुए सुन लिया था। उसने कहा था कि ‘वो मुझे बहुत अच्छी लगती है। उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाकर रहूंगा। यही बात खटक रही थी, इसी के चलते उससे दोस्ती की, फिर एक दिन धोखे से बुलाकर मार डाला। उसे बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने उसकी जान लेनी ही थी। उसे मारना ही मकसद था।’

वारदात जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर थूहा पड़रिया गांव की है। यहां 9 अक्टूबर 2024 को गांव के बाहर स्थित तालाब में अरुण सिंह लोधी उर्फ अन्नू की लाश मिली थी। वह 1 अक्टूबर से लापता था। अंधे कत्ल के आरोप में गांव के ही आनंद सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दुश्मनी, दोस्ती और इंतकाम की वो कहानी सुनाई की पुलिस भी हैरान रह गई।

HIGHLIGHTS

  • दुश्मन ने बहन से छेड़छाड़ की, दोस्त बनाकर मार डाला
  • तालाब में लाश फेंककर ढूंढने का ड्रामा भी किया
  • पुलिस से बोला-मारना ही मकसद था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *