पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। एक विवाहिता अपने पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति से तलाक दिलवाने की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंची। अब पुलिस महिला की पीड़ा को लेकर दिए आवेदन की जांच करने की बात कह रही है। बता दे की एक दिन पहले ही विवाहिता के पति जिम संचालक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।
अब जिम संचालक की पत्नी महिला थाने पहुंची और महिला थाना प्रभारी को अपने पति जिम संचालक से तलाक दिलाने को लेकर आवेदन देते हुए कई महिलाओं के साथ उसके संबंध होने की बात कही। दरअसल जिम संचालक मनदीप सिंह पवार के खिलाफ एक युवती ने नवंबर 2019 से 2024 तक शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने को लेकर और रुपए एठने का आरोप लगाते हुए महिला थाने पर जिम संचालक मनदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया था। वही गुरुवार को जिम संचालक मनदीप सिंह पवार की पत्नी ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि 2006 में विवाह हुआ था।
उसके बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था आए दिन प्रताड़ित कर मारपीट करता था। 2008 से ही पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर जब मैं विरोध करती थी तो मेरे साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। पत्नी ने आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि जिन महिलाओं से अवैध संबंध थे उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि सास भी मेरे पति का साथ देती थी। पत्नी ने पुलिस से आवेदन देकर कहा की वह अपने पति जिम संचालक मनदीप सिंह से तलाक चाहती है और उसे और उसकी बेटी को भरण पोषण के साथ बच्चों की पढ़ाई और विवाह आदि के लिए राशि दिलाई जाए।
HIGHLIGHTS