पलपल इंडिया प्रतिनिधि,आदमपुर। आदमपुर (अमरोहा)। आदमपुर (अमरोहा) में हुई ऐसी घटना जिसके बाद दुल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। एक युवक ने दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया। जिसे देख दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पंचायत बिठाई गई पंचायत के फैसले के बाद भी दूल्हा राजी नहीं हुआ। जिसके बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई। उधर, दुल्हन के पिता ने वीडियो भेजने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को किसान की बेटी की शादी थी। बरात आने के बाद फेरों की तैयारी की जा रही थीऔर वही दूसरी तरफ दावत भी चल रही थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने दूल्हे के मोबाइल व्हाट्सएप पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया, जिसे देखकर दूल्हे के होश उड़ गए और गुस्से में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
इस घटना की जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने बिचौलिया व अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से दूल्हे को मानने के बहुत प्रयास किए, लेकिन दूल्हा शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। पंचायत में भी उसने शादी से इन्कार कर दिया। जिसके बाद बिना दुल्हन लिए बरात वापस लौट गई। उधर, घटना के बाद दुल्हन के पिता ने थाने पहुंचकर गांव के ही युवक के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो डालने का आरोप लगाया और रिपोर्ट दर्ज कराइ। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।