दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को मार नदी में फेंक दी लाश

By: PalPal India News
November 4, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बेलखेड़ा निवासी चैन सिंह लोधी के दूसरे विवाह के आड़े उसकी पत्नी आयीं तो उसका गला घोंट दिया। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने में आरोपित के पिता ने सहयोग किया। पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से शव को घर से नदी तक ले गए। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटने से होने का पता चला। तब पुलिस ने जांच की और षड्यंत्र उजागर हुआ। दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्राम पथरिया निवासी चैन सिंह लोधी का विवाह लगभग दस साल पूर्व रजनी लोधी (30) से हुआ था। दंपती के बच्चे नहीं थे, इसलिए चैन सिंह ने दूसरे विवाह की तैयारी कर लिया। देव उठनी एकादशी में विवाह होना था। यह बात रजनी से छिपाई गई थी, लेकिन उसे कहीं से भनक लग गई। ग्राम पथरिया निवासी चैन सिंह लोधी का विवाह लगभग दस साल पूर्व रजनी लोधी से हुआ था। दंपती के बच्चे नहीं थे, इसलिए चैन सिंह ने दूसरे विवाह की तैयारी कर लिया। देव उठनी एकादशी में विवाह होना था। यह बात रजनी से छिपाई गई थी, लेकिन उसे कहीं से भनक लग गई। पति-पत्नी के मध्य 26 अक्टूबर की रात को विवाद हुआ। उसके बाद रजनी सो गई। तब चैन सिंह ने रजनी का मुंह और गला दबा कर उसे मार दिया। पुलिस को 27 अक्टूबर को रजनी का शव उसके घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर हिरण नदी के मोहराघाट में मिला था।

हत्या के बाद पत्नी का शव ठिकाने लगाने में अपने पिता मुन्ना लोधी से सहायता मांगी। पिता की सहायता से उसने पत्नी के शव के कपड़े बदले। उसे जींस का पेंट पहनाया। मोटरसाइकिल में स्वयं चालक बना। शव को कपड़े से ढंककर बीच में रखा। पीछे पिता को बैठाया और रात के अंधेरे में शव को हिरण नदी तक ले गया। हिरण नदी पर शव को पानी में फेंक दिया। वह घर से पत्नी की चप्पल, पेटीकोट, साड़ी और एक जल भरने का पात्र लेकर गया था। यह सामान नदी के तट पर रख दिया। ताकि ऐसा लगे कि पत्नी नदी तट पर दुर्घटना की शिकार हुई है। नदी से रजनी का शव बरामद होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। दो नवंबर को पुलिस को पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट देखते ही पुलिस को पति चैन सिंह पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आ गया। आरोपित ने पिता के साथ मिलकर रजनी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

HIGHLIGHTS

  • शादी के बाद बच्चे नहीं हुए तो दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को मार डाला
  • पिता की मदद से नदी में फेंक दी लाश
  • पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *