पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास की बेटी ने दस देशो की प्रतियोगिता मे भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर देश के साथ देवास का नाम रोशन किया। एशियन वर्ल्ड पेचांक सिलेट चैम्पियनशिप मे देवास जिले की बेटी ने स्वर्ण पदक जीता। यह स्वर्ण पदक एशियन पेचांक सिलेट चैम्पियन शिप मे भारत ने पहली बार जीता है। स्वर्ण पदक जीतने वाली लक्ष्मी मालवीया ने इसका पूरा श्रेय अपने कोच अबरार शेख और अभय श्रीवास के साथ अपने माता-पिता को दिया है। देश के लिए स्वर्ण पदक आठवीं एशियाई चैंपियनशिप में पहली बार जीता है।
देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली लक्ष्मी मालवीया ने बताया कि उज्वेकिस्तान मे आयोजित एशियन पेचांक सिलेट चैम्पियनशिप मे दस देशो ने हिस्सेदारी की। जिसमें मेने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। यह खेल मे 8 वर्षों से खेल रही हूँ। सात बार नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रही हूं और पांच बार इंटरनेशनल मेडलिस्ट रही हूं।लक्ष्मी ने कहा की हर बेटी को अपनी सुरक्षा के लिए कुछ सीखना चाहिए। गोल्ड मेडल जीतकर आई देवास की बेटी का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया।
HIGHLIGHTS