देवास के पुलिस ग्राऊँड में होगा रावण दहन,रावण का पुतला बनाने की तैयारिया अंतिम दौर में

By: PalPal India News
October 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 12 अक्टूबर यानि शनिवार को देश भर में दशहरे का त्यौहार धूम धाम से मनाया जायेगा,और जगह जगह रावण दहन भी किया जायेगा,और इसी को लेकर रावण का पुतला बनाये जाने की तैयारियाँ ज़ोरो पर है। देवास में भी स्थानीय पुलिस ग्राऊँड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान करीब 51 फ़ीट के रावण के पुतले का दहन किया जायेगा,जिसको लेकर उज्जैन से आये कलाकार पिछले 15 दिनों से रावण के पुतले को बनाने में लगे हुए है। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में हजारो की संख्या में लोग पहुचेगे।

उज्जैन से रावण का पुतला बनाने आये कलाकार महावीर जैन ने बताया,कि वो और उनकी टीम पिछले 30 साल से देवास आ रही है,रावण का पुतला बना रही है। उन्होंने बताया,कि यह बहुत बारीक काम है,और इसमें काफी मेहनत भी लगती है,इसलिए कम लोग ही इसे बनाते है,उनहोंने यह भी बताया,कि लगभग पूरी तैयारियाँ हो चुकी है,और रावण के पुतले को अंतिम रूप देकर रंग बिरंगी पोशाक पहनाना बाकि बचा है और इस बार के रावण के पुतले की ख़ासियत यह रहेगी,कि यह पूरा वाटरप्रूफ रहेगा,ताकि बारिश भी आ जाये तो यह भीगे या गले नही…

HIGHLIGHTS

  • रावण का पुतला बनाने की तैयारिया अंतिम दौर में
  • देवास के पुलिस ग्राऊँड के होगा रावण दहन
  • रावण का पुतला बनाने की तैयारिया अंतिम दौर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *