देवास के राजा के प्राचीन रजवाड़े में कृष्ण जन्म उत्सव, कृष्ण की भक्ति में डूबा पूरा शहर

By: PalPal India News
August 27, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। देवास रियासत कालीन देवास के राजा के प्राचीन रजवाड़े में कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवास राजमाता एवं विधायक गायत्री राजे पवार के राजवाड़े के अंदर प्राचीन श्री कृष्ण भगवान का मंदिर है। यह मंदिर सदियों पुराना है यहां पर प्रतिदिन पूजा पाठ होती है ।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर यहां पर पहले 9 दिन उत्सव होता था। भजन कीर्तन बाबा का श्रृंगार कड़े नियम थे मंदिर के अंदर धोती कुर्ता सर पर पगड़ी होना अनिवार्य है।अब कुछ सालों से राजवाड़े के अंदर विराजमान श्री कृष्ण भगवान की पूजन अर्चना कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर 3 दिन की होती थी।

इस बार पुनः राजवाड़े के अंदर मंदिर को दुल्हन जैसा सजाया संवारा गया है। फूल बंगला विशेष लाइटिंग की गई है 9 दिन का महोत्सव मनाया जा रहा है। आज जन्माष्टमी के पर्व पर कृष्ण भगवान का अभिषेक पूजन पाठ विशेष श्रृंगार किया गया है। देवास के राजा विक्रम सिंह पवार अपनी भक्त मंडली के साथ भजन कीर्तन करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा शहर भक्ति में डूबा हुआ है पल पल इंडिया की टीम देवास के प्राचीन कालीन राजवाड़े पहुंची। यहां पर देखा गया कृष्ण भगवान की पुरानी लीलाओं की तस्वीर नजर आई कृष्ण भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुदर्शन कर रहे एवं भजन का आनंद लेते हुए नजर आए मंदिर के अंदर पुरुष धोती कुर्ता सर पर साफा पहना हुए नजर आए महिलाएं साड़ीयो में ही नजर आई।

HIGHLIGHTS

  • देवास के राजा के प्राचीन रजवाड़े में कृष्ण जन्म उत्सव।
  • कृष्ण की भक्ति में डूबा पूरा शहर।
  • देवास के राजा के प्राचीन रजवाड़े में कृष्ण जन्म उत्सव।
  • भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *