देवास जेल में मनाया रक्षाबंधन,1234 अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने आई बहने

By: PalPal India News
August 20, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास जिला में रक्षाबंधन का त्यौहार उल्लास के साथ मनाया गया जेल के अंदर ही बहनों को पूजा की थाली दी जा रही है। बहने राखी एवं मिठाई खुद लेकर आई है, जो अपने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांध रही है और मिठाई खिलाकर आरती उतार रही है। अपने भाई को आशीर्वाद दे रही हैं पहले सब बहनों के नाम लिखे जा रहे हैं फिर लाइन में लगकर बहने जेल के अंदर जा रही हैं। जेल के अंदर अपने भाई को राखी बांध कर खुश नजर आ रही है जेल द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेल के अंदर कैदी भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाकर खुश नजर आए बहनों ने आशीर्वाद दिया जल्द ही हमारा भाई जेल से बाहर आए।

HIGHLIGHTS

  • जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन।
  • सुबह 8 बजे बहनों के लिए खुले जेल के गेट।
  • भाइयों को राखी बांधने दूर-दूर से आई महिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *