देवास – भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोगों ने किया चक्काजाम।

By: PalPal India News
June 7, 2024

देवास – भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोगों ने किया चक्काजाम। महापौर, विधायक और पार्षद के वार्ड में जलसंकट। देखे विडियो

पलपल इंडिया प्रतिनिधि देवास। देवास आवास नगर के रेहवासी पानी की समस्या को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहे थे। आज देर शाम आवास नगर के रहिवासियों ने बीच रोड पर आकर चक्का जाम कर दिया करीब 1 घंटे तक चक्का जाम चलता रहा पुलिस की समझाइश और नगर निगम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद रेवासियों ने चक्का जाम खत्म किया।  रेहवासियों ने बताया कि पिछले 1 महीने से उनके वार्ड में पानी नहीं आ रहा जिसे  लेकर उन्होंने  कई बार  अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ। इसलिए आज उन्हें  रोड पर चक्का जाम करना पड़ा वहीं निगम अधिकारियों का कहना है की शिप्रा में वाटर लेवल कम है पांच टैंकरों के वाल्व खराब हो गए थे इसलिए पानी नहीं दे पाए अब सुधार हो गया है पानी मिलने लगेगा।

HIGHLIGHTS

·         इतनी गर्मी में प्यासे लोगों ने किया चक्काजाम।

·         महापौर, विधायक और पार्षद के वार्ड में जलसंकट।

·         भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोगों ने किया चक्काजाम।

·         आंदोलन खत्म कराने पहुंचे पुलिस और नगर निगम अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *