पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। यूपी में पेट्रोल 45 पैसे घटकर 94.25 रुपये प्रति लीटर और वहीँ डीजल 52 पैसे घटकर 87.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 5जुलाई के दिन पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देश भर में तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के भाव हर दिन सुबह अपडेट किए जाते हैं. आज देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं. जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. बिहार में पेट्रोल (Petrol Price in Bihar Today) 12 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 11 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. यूपी में पेट्रोल 45 पैसे घटकर 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 52 पैसे घटकर 87.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में पेट्रोल डीजल की कीमतो में कटौती की गई है. महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 104.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे बढ़कर 91.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.