जबलपुर आज बंद, दोषि‍यों को सजा दिलाने के लिए फीस संबंधित मामले में अभिभावकों ने किया आग्रह

By: PalPal India News
July 1, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पेरेंट्स एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया था कि आज जबलपुर बंद रहेगा। एसोसिएशन ने शहर के सभी व्यापारी, प्राइवेट ऑफिस से बंद में सहयोग देने का आग्रह किया है। अभिभावकों ने कहा यह लड़ाई यदि आज हम सब मिलकर नहीं लड़ पाए तो भविष्य में ना कोई अधिकारी हमे ऐसे कलेक्टर के रूप में मिलेगा और ना कोई आपके अधिकार के लिए लड़ पाएगा, इसलिए सभी से निवेदन  है कि वह जबलपुर बंद में सहयोग प्रदान करें और अधिक से अधिक मात्रा में 1 जुलाई को सुबह 11:00 बजे मालवीय चौक पर एकत्र होकर आंदोलन को मजबूत बनाये ।

अभिभावकों ने बताया कि अभी तक इन निजी स्कूलों द्वारा फीस कम नहीं की गई है और ना ही शिक्षा अधिकारी द्वारा फैसला का पालन कराया गया है,फीस संबंधित मामले में दोषी अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मामले में तीव्र शीघ्र कार्रवाई के लिए 1 जुलाई शाम 4:00 बजे तक का जबलपुर बंद का आग्रह किया गया है शहर के सभी अभिभावकों का सहयोग करने की दृष्टिकोण से हमारे इस बंद में आप सभी सहयोग करें।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *