दो युवकों ने पेश की मानवता की मिसाल, कबूतर की जान बचाकर लूटा लोगों का दिल! देखे विडियो

By: PalPal India News
December 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा जिसे जिन्हें देख कर लोगों का दिल भर आया है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को देख लोग यह मानने पर मजबूर हो गए कि आज कल के इस दौर में जहां मानवता खत्म होते नजर आ रही है। वहीं, कुछ लोग आज भी ऐसे हैं जो इंसानियत की मिशाल कायम कर रहे हैं। दरअसल दो युवकों ने अपनी जान को खतरे में डाल तार में फंसे कबूतर की जान बचाते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लड़कों ने पेश की मानवता की मिसाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक लटके हुए तार में एक कबूतर फंसा हुआ दिख रहा है। कबूतर को मुसीबत में देख एक युवक का दिल पसीजता है और वह उसकी जान बचाने के लिए एक लड़का सबसे पहले एक कार पर खड़ा होता है। पहले तो वह छलांग लगाकर उस कबूतर को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन जब वह असफल होता है तो उसका दोस्त उसकी मदद करने पहुंच जाता है। वह भी तुरंत कार पर चढ़कर अपने उस दोस्त को कंधे पर उठा लेता है। फिर वे दोनों मिलकर उस कबूतर की जान बचा लेते हैं। कबूतर को तार से निकालने के बाद दोनों लड़कों ने उसे खुले आसमान में उड़ने के लिए छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *