पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दिवाली का त्यौहार धनतेरस के दिन से शुरू हो जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं, जिससे साधक के जीवन में स्वास्थ, और धन, धान्य की वृद्धि होती हैं। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा विशेष महत्व है।
मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। कहाँ जाता है की आज के दिन उनकी पूजा करने से अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा से साधक को सभी रोगों से मुक्ति प्राप्त होती हैं।
मान्यता यह भी है कि धनतेरस पर सोना-चांदी व अन्य सामान जिन्हें लक्ष्मी का प्रतीक मन जाता है ऐसी वस्तुओं को घर लाने से परिवार पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। परंतु इस दिन धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या न खरीदें ये जानना भी बहुत आवश्यक होता है।