धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जाने किस शुभ योग में करें खरीददारी

By: PalPal India News
October 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दिवाली का त्यौहार अब नजदीक है ऐसे में लोग जोरो शोरों से दिवाली की खरीदारियां तेज़ हो गई है। लेकिन आपको बता दे दिवाली का त्यौहार 5 दिनों का होता है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर खत्म होता है। दिवाली से पहले माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। साथ ही इसी दिन देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को  धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने से पूरे साल घर में सुख-सौभाग्य की वर्षा होती है। तो आईये धनतेरस की पूजा किस मुहूर्त और विधि के साथ करें।

वैदिक पंचांग के अनुसार यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। आपको बता दे इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी, बर्तन आदि खरीदते हैं क्योंकि इस दिन सोना और कोई भी बर्तन इसके आलावा अनाज खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

धनतेरस का पूजा मुहूर्त

  • कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 29 अक्टूबर 2024, सुबह 10:31 बजे
  • कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्त – 30 अक्टूबर 2024, दोपहर 01:15 बजे
  • पूजा मुहूर्त – शाम 06।31 बजे – रात 08:13 बजे
  • यम दीपम मुहूर्त – शाम 05:38 बजे – शाम 06:55 बजे

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, ऐसे में पुरे दिन खरीदारी करना बहुत शुभ होगा। यह योग सुबह 6:32 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे तक रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी से धन में तीन गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त भी बन रहा है ऐसे में आप पूरे दिन खरीददारी कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *