पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे धनवंती नगर चौक के पास उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई जब अचानक ही एक चलती कार से धुँआ उठने लगा। कार ड्राइवर कुछ समझ पाता जब तक धुँआ तेजी से गाड़ी के बोनट से निकलने लगा। ड्राइवर ने सूझबूझ से गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और जैसे ही कार के बाहर उतरकर देखने लगा तभी अचानक ही आग तेजी से बढ़ गई। कार में लगी आग को देखते ही ड्राइवर वहां से दूर हो गया।
कुछ ही देर बाद नई बलेनो कार आग का गुब्बारा बन गई और तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। कार में लगी आग को स्थानीय लोगों ने देखा और फिर उसके बाद तुरंत थी दमकल विभाग को इसकी सूचना दी करीब 10 मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक कर पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में लगी आग की घटना के बाद धनवंतरी नगर पुलिस चौकी का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। कार का मालिक कौन हैं, पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है।
HIGHLIGHTS