धूमधाम से निकला गढ़ा का दशहरा चल समारोह, हजारों लोग रहे मौजूद

By: PalPal India News
October 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। उप नगरीय क्षेत्र गढ़ा का दशहरा चल समारोह रविवार को धूमधाम से निकाला गया। दशहरा चल समारोह का नेतृत्व गढ़ा रामलीला ने किया हनुमान बाग धाम के द्वारा रामलीला का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद देवी प्रतिमाओं का निकलना शुरू हुआ गढ़ा के दशहरा चल समारोह में एक दर्जन से ज्यादा देवी प्रतिमाये शामिल हुई। दशहरा चल समारोह में जन प्रतिनिधि साधु संत और समाजसेवी की शामिल हुए देवी प्रतिमाओं के दर्शनों के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों लोग मौजूद रहे। सभी ने माता रानी को भावभीनी विदाई दी।

HIGHLIGHTS

  • धूमधाम से निकला गढ़ा का दशहरा चल समारोह।
  • एक दर्जन से ज्यादा देवी प्रतिमाएं हुई शामिल।
  • देवी प्रतिमाओं का दर्शन करने हजारों लोग रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *