धूमधाम से मनाया जायेगा 72वाँ एतिहासिक पंजाबी दशहरा, पंजाब के फोक सिंगर लडडी चहल एवं सुप्रसिद्ध फेमस पंजाबी सिंगर लुक धालीवाल देंगे प्रस्तुति

By: PalPal India News
October 10, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पंजाबी दशहरा का 72वाँ महोत्सव इस बार दोगुने उत्साह के साथ मनाये जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं इस बार पंजाबी दहशरे में 60 फीट की जगह 75 फुट ऊंचे रावण एवं कुम्भकरण के पुतलों के दहन की तैयारियां जोर शोरो से की जा रही है। वहीं दूसरी और इस बार बेहद रोमांचकारी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगां। इस हेतु पूर्व मंत्री चन्द्रकुमार भनोत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर के आतिशबाजों को पंजाबी दशहरे में आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के लोगों ने पत्रकारवार्ता में बताया कि एक से बढ़कर एक गगन चुम्बकीय एवं इंद्र धनुषी आतिशबाजी तथा बहुरंगी धमाकों का प्रदर्शन करेंगे। जिससे कि आयोजन स्थल ग्वारीघाट के आसमान में मनोहरी छटा देखने को मिलेगी।

बाहर से आए आमंत्रित आतिशबाजों के नए नए आइटमों में हाई स्पीड 440 ब्लू पर्पल, ब्लू चिप, मल्टीपल एरियल, सिजनिंग सालसा, स्काई स्क्रेप, ब्लू बरियर्स, रेड फ्लावर, मकड़ी जाल, काकटेल, माइन टाईटेनियम, फिलिंग स्टार जैसे सैकड़ों आकाश में जाने वाले आतिशबाजी सहित शहर के प्रख्यात आतिशबाजों द्वारा मैदान में झूला पालकी कैलाश मंडल, मेरी गो राउंड, जुगनु झाड़, ताजमहल, कैलाश मंडल, चन्द्रहार, धनगरज, धुंआधार जैसे लाजवाब आईटमों की प्रस्तुति की जायेगी। जिसको म्यूजिक वाले नए बहुरंगी आतिशबाजी के आइटम सीटी बजाते हुए आकाश में रंगीन छटा बिखेरेंगे जो वच्चों को विशेष रूप से प्रभावित करेंगी। आयोजकों ने बताया कि पंजाबी दशहरा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय ग्वारीघाट जबलपुर में शुक्रवार ।। अक्टूबर 2024 को सांयकाल 4.30 बजे से श्रीराम के पूजन अर्चन वंदना के साथ होगा

HIGHLIGHTS

  • धूमधाम से मनाया जायेगा 72वाँ एतिहासिक पंजाबी दशहरा।
  • इस वर्ष बनेंगे 75 फुट ऊंचे रावण कुम्भकरण के पुतले।
  • पंजाब के फोक सिंगर लडडी चहल एवं सुप्रसिद्ध फेमस पंजाबी सिंगर लुक धालीवाल देंगे प्रस्तुति।

One response to “धूमधाम से मनाया जायेगा 72वाँ एतिहासिक पंजाबी दशहरा, पंजाब के फोक सिंगर लडडी चहल एवं सुप्रसिद्ध फेमस पंजाबी सिंगर लुक धालीवाल देंगे प्रस्तुति”

  1. […] ने जानकारी देते हुए बताया कि 73वाॅ पंजाबी दशहरा में प्रख्यात शिवाकाशी, भारतीय अन्य […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *