पल-पल इंडिया न्यूज़ /नई दिल्ली
ट्रेनों के हादसों का सिलसिला थम ही नहीं रहा । इटावा के पास नई-दिल्ली दरभंगा
हमसफर एक्सप्रेस की बुग्गियों में भीषण आग लग गई बुग्गियां धु-धु करके जलने लगीं । हांलांकि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है न ही किसी के हतास होने की खबर आई है जिससे कि यात्रियों को थोड़ा सुकुन महसूस हो रहा है ।
दरअसल छठ पर्व के चलते बहुत ही भीड़-भाड़ ट्रेनों में चल रही है या यूंँ कहें कि चींटी रेगनें की जगह भी नहीं है ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी यात्री नें सिगरेट या कुछ और जलने जैसी चीजों का उपयोग किया होगा जिससे कि यह भीषण हादसा हो गया । दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुँची जिससे की आग पर काबु पाया गया है । रेलवे के अधिकारी जांच पड़ताल में लगे हुए हैं । यह भीषण हादसा इटावा के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर हुआ है .