नए नवेले 800 करोड़ के फ्लाई ओवर में दरार,जांच शुरू

By: PalPal India News
January 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर के मदनमहल फ्लाइओवर के एलिवेटेड कॉरिडोर में आई दरार की जांच अब अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने शुरू कर दी है । मंडलोई गुरुवार को जबलपुर पहुंचे उनके साथ ईएनसी, सीई सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जांच टीम भी मौजूद रही मंडलोई के साथ टीम ने फ्लाइओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की गुणवत्ता की जांच की लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने देर रात इस मामले में ट्वीट कर जांच की जानकारी दी थी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और अपनी आंखों से देखा कि दरार कहां ओर क्यों आई है।

गौरतलब है कि जबलपुर शहर के एलआइसी से महानद्दा के बीच 150 करोड़ की लागत से निर्मित फ्लाइओवर के एलिवेटेड कॉरिडोर में आई दरार ने जबलपुर से लेकर भोपाल तक हडक़ंप मचा दिया है। इस पर आवागमन विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किया गया था। मामला मंत्री राकेश सिंह के गृह नगर से जुड़ा होने के कारण विपक्ष ने भी जमकर सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस पर मंत्री सिंह ने संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग मंडलोई को जांच के निर्देश दिए हैं। जिन्होंने जांच शुरू कर दी है।

यह मामला इसलिए भी और अधिक संवदेनशील हो गया है क्योंकि मदनमहल रेलवे स्टेशन से दमोह नाका के बीच सात किलोमीटर लम्बे फ्लाइओवर का 800 रुपए में निर्माण कराया जा रहा है। जबकि जिस फ्लाइओवर में दरार आई है। वह भी मदन महल स्टेशन को जोड़ता है। मदनमहल चौक पर बने फ्लाइओवर की रोटरी में ही दरारें आई हैं। जिसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि तकनीकी टीम को भी जांच के लिए कहा गया है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है

HIGHLIGHTS

  • नए नवेले 800 करोड़ के फ्लाई ओवर में दरार,जांच शुरू
  • भोपाल तक मचा हडक़ंप
  • मौके पर पहुंचकर ACS नीरज मंडलोई ने देखी हकीकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *