नए साल के पहले दिन ही दहल गया पूरा देश, युवक ने अपनी माँ और 4 बहनों को उतारा मौत के घाट

By: PalPal India News
January 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नए साल के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ खौफनाक हत्याकांड से पूरा देश दहल उठा है। होटल शरणजीत में अरशद नाम के एक शख्स ने अपनी ही मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपना आरोप कबूल करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं उसने बताया कि वह परिवार को पहले होटल लाया, उन्हें शराब पिलाई, फिर अपनी मां और 4 बहनों का कत्ल कर दिया।। आरोपी ने ये भी बताया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में उसके पिता ने भी उसकी मदद की है।

आरोपी ने बताया?

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अरशद ने अपनी चार बहनों और माता की हत्या करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसने मोहल्ले वालों के डर से ये हत्या की है। अरशद ने बताया है कि मोहल्ले वाले इनके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसको डर था कि अगर इसे कुछ हो गया तो इनकी माँ और बहन का क्या होगा, इसलिए इसने उनको मार देने का फ़ैसला किया।

बेरहमी से कर दी हत्या

आरोपी अरशद ने बताया है कि वह परिवार को पहले अजमेर लेकर गया फ़िर यूपी के लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात्रि में उसने उनहें शराब पिलाई और कुछ के मुँह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया। वहीं, उसने कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। आरोपी ने खुलासा किया है कि इस काम में उसके पिता ने भी मदद की है।

खुद पहुंचा पुलिस थाने

अरशद ने इस हत्याकांड के बाद अपने पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और स्वयं थाने पहुँचकर घटना की सूचना दी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल ब्लेड व दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रत्येक तथ्य के संबंध में साक्ष्य संकलन कर सत्यापित किया जा रहा है।

Video बना कर की सीएम योगी से अपील

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में अरशद ने अपने मोहल्ले वालों पर आरोप लगाया है। उसने कहा है कि मोहल्ले वाले उसकी बहन को हैदराबाद में बेचना चाहते थे। मोहल्ले में लोग उसकी जमीन को कब्जा करने में लगे हुए थे। अरशद मुसलमानों के अत्याचार से परेशान होकर हिन्दू धर्म परिवर्तन करना चाहता था। अरशद ने वीडियो में सीएम योगी से भी अपील की है। उसने सीएम योगी से कहा- “जो आप कर रहे हैं, अच्छा कर रहे हैं। जो जिम्मेदार हैं उनको छोड़ियेगा नहीं। ये आरोपी लोग नकली नोटों का धंधा भी करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *