नए सिरे से तय होंगी संभाग और जिलों की सीमाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश में गठित हुआ परिसीमन आयोग

By: PalPal India News
September 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में नए जिला और तहसील बनने के कारण सीमाएं घट-बढ़ गई हैं। कोई संभाग बहुत बड़ा हो गया तो कोई छोटा। यही स्थिति जिलों को लेकर भी है। इससे आमजन और राजस्व प्रशासन में आ रही परेशानियों को देखते हुए संभाग, जिला और तहसील की सीमाओं को पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने परिसीमन आयोग बनाया है। सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को इसका सदस्य बनाया है, जो संभाग और जिला का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयोग बनाने की जानकारी देते हुए कहा कि जब हमने सरकार बनाई, तो इस बात पर ध्यान दिया कि भौगोलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य होने के नाते मध्य प्रदेश का अपना क्षेत्रफल तो है लेकिन समय के साथ इसमें कुछ कठिनाइयां भी हैं।

HIGHLIGHTS

  • मध्य प्रदेश में गठित हुआ परिसीमन आयोग।
  • नए सिरे से तय होंगी संभाग और जिलों की सीमाएं।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एलान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *