नकाबपोश बाइकसवारों ने महिला पर किया हमला, छीना मोबाइल मंगलसूत्र खींचने में आरोपी हुए नाकाम

By: PalPal India News
December 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,पन्ना। पन्ना कोतवाली से चंद दूरी पर स्टेट बैंक के बगल की गली में आज 30 दिसंबर 2024 को भोर सवेरे नकाबपोश बाइकसवारों ने महिला पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और सोने का मंगलसूत्र मनचली खींचने में नाकाम रहे। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बाइक सवार रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने परिवार के साथ पन्ना कोतवाली पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है, पुलिस ने आरोपियों को शीघ्र दबोचने का आश्वासन दिया है।

पीड़िता विनीता साहू ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति आज सुबह 8 बजे बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने गई थी तभी लौटते समय पीछे से आए नकाबपोश बाइकसवारों ने उसका गला दबोच कर मोबाइल छीन लिया और गले में पहनें सोने का मंगलसूत्र मनचली खींचने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता ने दोनों हाथों से जोर से अपने गले को कवर कर लिया जिससे बदमाश मंगलसूत्र खींचने में कामयाब नहीं हो सके, महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़े और बदमाशों का पीछा किया लेकिन नकाबपोश बाइकसवार बदमाश बेनी सागर तालाब की ओर संकरी गलियों में तेजी से बाइक चलाते हुए फरार हो गए, पीड़िता की शिकायत पर पन्ना कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर एवं सायबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचने का प्रयास शुरू कर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से नगर में सनसनी फ़ैल गई है।

HIGHLIGHTS

  • नकाबपोश बाइकसवारों ने महिला पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीना
  • मंगलसूत्र खींचने में आरोपी हुए नाकाम
  • पन्ना कोतवाली से चंद दूरी पर भोर सवेरे लूट की वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *