पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नगर निगम की लापरवाही का अनुमान आप ऐसे लगा सकते है की नगर निगम को कोई सुध नहीं की सहर में उनकी लापरवाही से बड़ी से बड़ी दुर्घटना हो रही है और नगर निगम बेसुध है। जबलपुर के संजीवनी नगर में नाली निर्माण का काम चल रहा है दोनों तरफ कोई साइन नहीं है ,की रास्ता बंद है रात 2 बजे जबलपुर से भोपाल जाते समय एक थार कार फस गई किसी को कोई चोट तो नहीं आई लेकिन इस लापवाही से कोई बड़ी घटना भी घाट सकती थी। सुबह क्रेन बुलाकर कार को निकाला गया लेकिन नगर निगम के दावों की पोल खुल गई। कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई कई घटनाएं होने के बाद भी निगम सबक नहीं ले रहा। गड्ढे चारों तरफ से खुले हुए है जिससे कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।