पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दिल्ली के बेसमेंट में हुए हादसे के बाद जबलपुर नगर निगम भी लगातार एक्शन में है। नगर निगम के अमले ने आज उखरी रोड स्थित समर्थ अस्पताल ग्लोबल हॉस्पिटल एचडीएफसी बैंक और यादव कॉलोनी के सुकून रेस्टोरेंट में जांच की दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों में पाया कि सभी जगह बेसमेंट का उपयोग पार्किंग की बजाय किसी और काम के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था इसलिए नगर निगम के अमले ने बेसमेंट को सील कर दिया।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से लगातार कार्यवाही चल रही है और सभी जगह बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग की बजाय किसी अन्य काम के लिए होना पाया गया। इसकी वजह से बेसमेंट को सील किया गया है, इधर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी दिल्ली में हुए हादसे पर दुख जताया और कहा कि हादसे से सीखने की जरूरत है, जहां भी कमियां हैं। उन्हें दूर किया जाना चाहिए नगर निगम लगातार अपनी कार्यवाही जारी रखेगा।
HIGHLIGHTS