नगर निगम में चल रही थी बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म 2 माह से नहीं मिला वेतन,महापौर, निगमाध्यक्ष के आश्वासन के बाद मने कर्मचारी

By: PalPal India News
August 8, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के प्रकाश विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा आज पत्र के माध्यम से अजाक्स संघ एवं नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ को शिकायत कर बताया गया कि प्रकाश विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत लगभग 90 कर्मचारियों को 2 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। नगर निगम जबलपुर, प्रकाश विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा यह भी बताया गया कि कर्मचारियों को पी.एफ. एवं ई.एस.आई.सी. का भी लाभ प्रदान नहीं किया जा रहा है और साथ ही कर्मचारियों को प्रकाश विभाग के ठेकेदार के द्वारा कोई सुरक्षा उपकरण भी प्रदान नहीं किये जा रहे हैं।

जिस पर अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा के द्वारा प्रकरण की पूर्णतः जाँच करने के उपरांत कर्मचारियों को 2 माह के वेतन का भुगतान कराने हेतु अजाक्स संघ एवं नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू) एवं निगमाध्यक्ष रिंकु विज को ज्ञापन सौंपा गया और माँग की गई कि त्यौहार को देखते हुये कर्मचारियों को 2 माह के वेतन के भुगतान जल्द से जल्द कराया जाये। महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू) एवं निगमाध्यक्ष रिंकु विज के द्वारा अधिकारियों एवं ठेकेदार से बातचीत कर कहा गया कि जल्द से जल्द 2 माह के वेतन का भुगतान करा दिया जायेग। इस आश्वासन पर आउटसोर्स कर्मचारियों के द्वारा जो काम बंद हड़ताल की गई थी उसे स्थगित करा दिया गया।

HIGHLIGHTS

  • महापौर, निगमाध्यक्ष के आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म।
  • नगर निगम में चल रही थी बिजली कर्मियों की हड़ताल।
  • प्रकाश विभाग में कार्यरत हैं आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती किए गए कर्मचारी।

34 responses to “नगर निगम में चल रही थी बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म 2 माह से नहीं मिला वेतन,महापौर, निगमाध्यक्ष के आश्वासन के बाद मने कर्मचारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *