पलपल इंडिया प्रतिनिधि,पन्ना। पन्ना जिले में बुधवार और गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते जिले के नदी नालों में पानी का तेज बहाव चल रहा है।कुछ नदी नालों का बहाव कम हो गया है, तो ग्रामीण क्षेत्र की छोटी नदियाँ व नाले अभी भी उफान पर है। जिन्हें पार करने में लोग जान जोखिम में डाल रहे है।कुछ इसी प्रकार का नजारा जिले के सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा पंचायत के निरंकार आश्रम के समीप स्थित निरंकारी नदी के रपटें से सामने आया है। जहाँ रपटे के ऊपर से पानी का तेज बहाव चल रहा था।
इसी दौरान एक बुलेरो कार चालक ने अपनी कार निकालने की कोशिश की। जिसमें वह कार सहित बह गया।गनीमत रही कि कार में ड्रायवर ही सवार था। जिसने कूदकर अपनी जान बचाई।बताया जा रहा है कि कार चालक पथरहा निरंकार आश्रम से धरवारा की ओर जा रहा था। उसी दौरान समीप के ग्रामीणों ने तुरंत रस्सी का इंतजाम कर जीप को रस्सी से बांधकर खींचने का प्रयास किया, और कार को बीच नदी में एक जगह रोक लिया।
HIGHLIGHTS