पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। होशंगाबाद लोकसभा के नरसिंहपुर की गाडरवारा विधानसभा की वोटिंग मतगणना कांग्रेसियों ने रोक दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है, कि ईवीएम मशीन जमा कराते समय 80% से लेकर 75% बैटरी चार्ज थी, लेकिन अभी सभी मत पेटियां 99% चार्ज बता रही हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रत्यासी मतगणना में खलल डालने लगे और प्रशासन को परेशान करने लगे। पुलिस के बहुत रोकने के बाद जब कांग्रेस प्रत्यासी नहीं माने तब पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया । जिसके बाद मतगणना फिर से शुरू की गई ।