पलपल इंडिया प्रतिनिधि,नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के सुआतला थाना अंर्तगत आज सुबह हुए हृदय विदारक हादसे की खबर सुनकर सभी सहम गए। वाहन चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिये जैसे ही खिड़की से अपने आधे शरीर को बाहर निकाला वैसे ही दूसरी दिशा से आ रहे ट्राले की चपेट में उसका शरीर आ गया और सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गए, जिसके चलते वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आकाश मकासरे जबलपुर से सब्जी पहुंचाकर खरगौन की ओर पिकअप वाहन जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा घटित हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। वही आरोपित चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया, कि युवक का हाथ घटना स्थल से काफी दूरी पर मिला है, कटा हाथ मिलने से ग्राम में सनसनी का माहौल हो गया। हाथ में रंगीन धागा बंधा हुआ था, जिसके चलते लोग किसी महिला का हाथ होने का कयास लगा रहे थे, लेकिन जैसे ही इन्हे हादसे की जानकारी लगी, तो ग्रामीणजनों ने तत्काल ही सुआतला पुलिस को क्षेत्र में कटा हाथ पडे़ होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथ को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया, कि ट्राला जबलपुर मार्ग की ओर भाग निकला है। वही पुलिस अब मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के अाधार पर ट्राले का पता लगाने में जुटी हुई है। जानकार बताते है, कि हाईवे पर सड़क निर्माण का पेंच वर्क किया जा रहा था, जिसके कारण वन वे मार्ग कर दिया गया था और एक ही तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही थी, जिसके कारण गुटखा थूकने के दौरान पिकअप वाहन से चालक ने जैसे ही अपना सिर बाहर निकाला, वह ट्राले की चपेट में आया गया और उसकी गर्दन और हाथ शरीर से अलग हो गए।
HIGHLIGHTS