पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सोमवार की शाम को नर्मदा नदी में स्नान करने गए दो युवक डूब गए। घटना को 18 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। लापता युवक पीयूष सेन और रोहित सूर्यवंशी जबलपुर के छोटा फुहारा इलाके के निवासी हैं। वे अपने तीन दोस्तों के साथ कालीघाट नर्मदा दर्शन के लिए आए थे। स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गए और फिर लापता हो गए। मंगलवार को एक बार फिर एसडीआरएफ और ग्वारीघाट पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
सोमवार शाम करीब 5 बजे, पीयूष और रोहित अपने दोस्तों के साथ कालीघाट पहुंचे। घाट पर घूमने के बाद वे स्नान के लिए नदी में उतरे। नहाते समय अचानक तेज बहाव में दोनों बह गए। दोस्तों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। दोस्तों ने तुरंत नाविकों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में ग्वारीघाट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा। फिलहाल मंगलवार को फिर से तलाश शुरू कर दी गई है।
HIGHLIGHTS
[…] ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर बरमान नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे. रहली बायपास पर […]