पलपल इंडिया प्रतिनिधि जबलपुर । एमपी में जबलपुर के मेडिकल ने नर्सिंग की परीक्षा सेमेस्टर पद्धति से कराने का निर्णय बदल दिया है। निर्णय लिया गया की बीएससी नर्सिंग के सत्र 2022-23 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अब सेमेस्टर नहीं बल्कि वार्षिक प्रणाली से होगी। इस निर्णय की व्यवस्था के लिए मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अध्ययन मंडल की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का संशोधित एग्जाम कलेंडर भी जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं परेशान थे क्योंकि कालेजों में छात्र-छात्राओं को वार्षिक प्रणाली से ही पढ़ाया जा रहा था और सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षा आयोजित की जा रही थी
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के सदस्यों ने कहा की ये निर्णय छात्र हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। यह निर्णय लेने का कारन यह है की छात्रों को जिस प्रणाली से पढाया गया उसी प्रणाली से उनकी परीक्षा आयोजित की जाये जिससे छात्रों को असुविधा न हो।
मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सचिन कुचिया ने बताया की सत्र 2022-23 की बीएससी नर्सिंग की परीक्षा वार्षिक होगी। कालेजों ने पूर्व प्रचलित वार्षिक प्रणाली से अध्यापन कराए जाने की बात कहते हुए सेमेस्टर प्रणाली को क्रियान्वित ना किए जाने का अनुरोध किया था। इसे विश्वविद्यालय अध्ययन मंडल ने स्वीकार कर लिया है।
– डा. सचिन कुचिया, परीक्षा नियंत्रक, मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय