नवागत एसपी संपत उपाध्याय ने ली बैठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी रहे मौजूद

By: PalPal India News
October 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के नवागत एसपी संपत उपाध्याय ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक ली. पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे. इस बैठक में एसपी संपत उपाध्याय ने लंबित अपराधों के बारे में जानकारी दी. जबलपुर में अपराधों के पैटर्न पर अधिकारियों से चर्चा की और अपराधों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाने के निर्देश दिए.

HIGHLIGHTS

  • नवागत एसपी संपत उपाध्याय ने ली बैठक.
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी रहे मौजूद.
  • लंबित अपराधों और अपराधों के पैटर्न पर चर्चा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *