पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास जिले के केंद्रीय नवोदय विद्यालय चंद्रकेसर थाना कटाफोड में पढऩे वाले विनय गोविंद सोलंकी की गुमशुदगी के मामले में शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा के साथ परिवारजन देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से मिलने एसपी कार्यालय पहुंचे। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा व गुमशुदा के पिता गोविंद सोलंकी ने बताया कि बताया कि चंद्रकेसर स्थित नवोदय विद्यालय में मेरा बच्चा पांचवी से पढ़ाई कर रहा था। वह कक्षा दसवीं में वर्तमान में पढ़ाई करता है।
दिनांक 31 जुलाई की रात्रि 10.30 बजे विद्यालय के हॉस्टल से गायब होने की जानकारी विद्यालय द्वारा 1 अगस्त को सुबह दी गई, लेकिन बच्चे का आज दिनांक 3 अगस्त तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। जिससे पूरा परिवार सदमे में है। परिवार ने मांग की है कि एक उच्च अधिकारियों की जांच दल गठित कर जांच करवाई जाए, जिससे जल्दी से जल्दी मेरे बच्चे को सुरक्षित ढूंढा जा सके वर्मा ने शासकीय स्कूल की गंभीर लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तो जिले से विद्यालय काफी दूर है और वहां से भी इस प्रकार से बच्चा गायब होना कहीं परिवार की चिंता बढ़ता है। रात्रि समय में बच्चे का जाना यह साबित कर रहा है की बच्चों की सुरक्षा खतरे में हैं
HIGHLIGHTS