पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत ललपुर में रहने वाली चंचल राय नाम की एक महिला ने रविवार की रात जहर का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल में कोई विवाद चल रहा था बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक बताया गया की चंचल राय नाम की युवती की ललपुर में नई नई शादी हुई थी। परिवार वालो के मुताबिक महिला को ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे जिससे वो बहुत परेशान थी।
HIGHLIGHTS