नशेड़ी युवकों ने छात्र पर किया चाकू से हमला, आरोपियों की गिरफ्तार में नाकाम पुलिस

By: PalPal India News
November 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। आधार ताल के सीएम राइस स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र राहुल ठाकुर ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के बाहर आवारा घूमने वाले लड़कों ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे और जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो नशेड़ी युवकों ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट उसने रांझी थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है। वही इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि इसके लिए थाना प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है।

HIGHLIGHTS

  • नशेड़ी युवकों ने छात्र पर किया चाकू से हमला
  • आधार ताल के सीएम राइज स्कूल के बाहर घटना
  • आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *