नशे के कारोबार में सामने आया राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का रिश्तेदार

By: PalPal India News
September 6, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं के तस्कर शैलेन्द्र सिंह राजवात को गिरफ्तार किया है। शैलेन्द्र सिंह प्रदेश के राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई हैं और उन पर करोड़ों रुपये की नशीली दवाओं की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में व्यापक छापेमारी की थी और बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई थी। सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को एक बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसमें पुलिस को इनपुट मिले थे कि उत्तर प्रदेश से एक पिकअप वाहन नशीली कफ सिरप लेकर सतना की ओर आ रहा है। नाकाबंदी करके पुलिस ने उस पिकअप को गिरफ्तार किया मौके से एक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था।

जिससे पूछताछ की जा रही थी इस पूरे नशे के कारोबार की जांच चल रही थी कि अब इसमें नया मोड़ आया है। नशे से जुड़े इस कारोबार में शैलेंद्र सिंह का नाम आया है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र सिंह राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई है। अब मंत्री के साथ शैलेंद्र सिंह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिलहाल पुलिस शैलेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • नशे के कारोबार में सामने आया मंत्री के बहनोई का नाम।
  • पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ।
  • राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का रिश्तेदार है आरोपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *