पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर फिल्म उड़ता पंजाब तो आपने देखी होगी, उसमें किस तरह से युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आकर अपनी जान गवा देते हैं। एक ऐसा ही मामला जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत करिया पाथर शमशान घाट में सामने आया। जहां एक युवक की लाश मिली मृतक के हाथों में इंजेक्शन के निशान साफ बता रहे हैं कि वह नशे के इंजेक्शन लिया करता था और नशे की वजह से ही उसने अपनी जान गवा दी। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, इसमें गांजा स्मैक और इंजेक्शन समेत शराब का नशा करते युवक वहां देखे जा सकते हैं। बरहाल युवक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
HIGHLIGHTS