नशे में छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर बड़े भाई की कर दी हत्या,आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

By: PalPal India News
July 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दमोह अभाना हरिजन मोहल्ला में मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने हथौड़ा से हमला कर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है ,दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम अभाना में मृतक छोटू और उसका छोटा भाई अक्कू उर्फ हरिशंकर दोनों के बीच शराब पीकर कहा सुनी हो गई और बड़ा भाई छोटू अहिरवार हथौड़े से घर में तोड़फोड़ करने लगा।

विवाद इतना बड़ गया की छोटे भाई अक्कू उर्फ हरिशंकर ने अपने बड़े भाई से हथौड़ा छुड़ाकर उस पर हमला कर दिया, और सिर व चेहरे पर वार किए। सिर में आई गंभीर चोट के चलते छोटू अहिरवार की मौत हो गई। बताया जाता है कि छोटे भाई और बड़े भाई में शराबखोरी के चलते घटना के पहले भी कहासुनी हुई थी। घटना की सूचना लगते ही थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बड़े भाई की हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

HIGHLIGHTS

  • नशे में छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर बड़े भाई की कर दी हत्या।
  • शराब पीने पर हुई थी मामूली कहासुनी।
  • नशे में छोटे भाई ने हथौड़ा मारकर बड़े भाई की कर दी हत्या।
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *