नाग पंचमी पर खुले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट,साल में खुलते है एक बार पट देखिये अद्भूत दर्शन

By: PalPal India News
August 9, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए । मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मिश्रा, प्रशासक मृणाल मीना , समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा ‘गुरु ‘और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे । श्री नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया। पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए । जिसके बाद मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी और हजारों लोगों की कतार लग गई।

HIGHLIGHTS

  • नाग पंचमी पर आधी रात को खुले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट।
  • दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार।
  • साल में एक बार नागपंचमी पर ही खुलते हैं पट।

41 responses to “नाग पंचमी पर खुले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट,साल में खुलते है एक बार पट देखिये अद्भूत दर्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *