नाबालिक से दोस्ती फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, आरोपी ने लिए 3 लाख के लगभग रूपए

By: PalPal India News
October 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पहले दोस्ती फिर बनाया वीडियो और फिर ब्लैकमेल करना शुरू और ब्लैकमेलर ने लड़की के पापा की चेन ,मम्मी के झुमके भी ले लिए। जी हां मामला नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा थाने का है जहा के ग्राम खमरिया में रहने वाले एक परिवार की नाबालिक लड़की से गांव के ही ऋषि ठाकुर ने पहले दोस्ती की और उसका अश्लील वीडियो और फोटो ली फिर शुरू किया लड़की को ब्लैकमेल करने का काम और लगभग 2 से 3 साल तक लड़की से कभी 2000 कभी 1000 कभी 5000 रुपए लेते-लेते 3 लाख के लगभग रुपए ले लिए। इतना ही नहीं इस नाबालिक मासूम से जब तीनों लड़कों ने उसके पापा की चेन और उसकी मम्मी के झुमके भी ले लिए और अब नाबालिक लड़की के मम्मी पापा को बाहर जाना था और जब उनको चेन और झुमके घर पर नहीं मिले तो मामले का खुलासा हुआ।

लड़की बेहद डरी हुई थी उसने अपने मां और पिता को यह बात बताई कि अपने ही गांव में रहने वाले ऋषि ठाकुर ने मेरे कुछ वीडियो और फोटो ले लिए हैं और ऋषि अपने सहयोगी कालू और राजा के साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं तो पहले मैंने उनको पैसे दिए और पापा की चेन और मम्मी के झुमके भी उनको दे दिए हैं। नाबालिक मासूम बच्ची की बातें सुनकर बच्ची के पिता तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और तीनों युवकों की शिकायत की तेंदूखेड़ा पुलिस ने तीनों युवकों पर मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

HIGHLIGHTS

  • नाबालिक से दोस्ती फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग।
  • आरोपी ने ले लिए लड़की के पापा की सोने की चेन और मम्मी के कान के झुमके।
  • पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *