नारी शक्ति महिला मंडल ग्वारीघाट की कावड़ यात्रा,गुप्तेश्वर महादेव का नर्मदा जल से किया अभिषेक

By: PalPal India News
August 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सावन के तीसरे सोमवार पर नारी शक्ति महिला मंडल ग्वारीघाट के तत्वधान में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई यह कावड़ यात्रा ग्वारीघाट के उमाघाट से शुरू हुई। यहां से महिलाओं ने कांवड़ों में नर्मदा जल भरा और पदयात्रा करते हुए वे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां नर्मदा के जल से गुप्तेश्वर महादेव का जलाअभिषेक किया गया।

इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए। वे गौरी घाट से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची आयोजक एवं संयोजक एकता शर्मा व रेखा पाठक ने बताया कि यह यात्रा बारह सालों से निकाली जा रही है। इसमें ज्योति गुप्ता मनीषा सुहाने, ममता अवस्थी, जानकी तिवारी, लक्ष्मी गौतम, वंदना तिवारी, अनीता शुक्ला, शशि दुबे रीना उपाध्याय, शोभा मिश्रा, दिव्या, माया दुबे,की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

HIGHLIGHTS

  • नारी शक्ति महिला मंडल ग्वारीघाट की कावड़ यात्रा।
  • सावन के तीसरे सोमवार पर किया आयोजन।
  • गुप्तेश्वर महादेव का नर्मदा जल से किया अभिषेक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *