नासिक में बड़ा हादसा, टेम्पों और ट्रक की जबरदस्त भिडंत 8 लोगों की मौत

By: PalPal India News
January 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,नासिक। नासिक जिले के द्वारका सर्किल में एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ।

टेम्पों में सवार थे 16 यात्री

जानकारी के मुताबिक ‘‘टेम्पो में 16 यात्री सवार थे, जो यहां सिडको क्षेत्र जा रहे थे। वे निफाड में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।’’ अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *