पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर निजी स्कूलों की लूट के खिलाफ पेरेंट्स एसोसिएशन ने आज जबलपुर बंद का आवाहन किया। इसके चलते बंद का असर देखा गया सराफा गलगला और अंधेरेदेव समेत मुख्य बाजारों में दुकानें बंद रहीं। अधिकतर दुकानों में ताले लटके रहे अन्य क्षेत्रों में कुछ दुकानें खुली रहीं लेकिन अधिकांश बाजार बंद के समर्थन में बंद रहे इसके साथ ही सुबह मालवीय चौक पर अभिभावक एकत्रित हुए और उन्होंने निजी स्कूलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
अभिभावकों का कहना है की स्कूल माफिया पर लगाम लगाने कलेक्टर ने ऐतिहासिक निर्णय लिए लेकिन अभी भी कुछ निजी स्कूलों द्वारा फीस कम नहीं की गई है और ना ही शिक्षा अधिकारी के द्वारा फैसले का पालन कराया गया है, ना मानने पर भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है शहर के सभी अभिभावकों को नई फीस स्ट्रक्चर की उम्मीद है। फीस संबंधित मामले में दोषी अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मामले में तेज कार्रवाई की जाए।
HIGHLIGHTS