पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दमोह में वॉटर फाल में डूबे एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। बता दें कि एक युवक संग्रामपुर क्षेत्र के निदान कुंड में डूब गया था, वहीं दूसरा व्यारमा नदी में बह गया था। संग्रामपुर पुलिस ने बताया कि युवकों को एसडीआरएफ स्थानीय लोग और वन विभाग की अलग-अलग टीम तलाश कर रही थी। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के निदान वॉटर फाल में शनिवार शाम नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक डूब गया था।
दमोह के देहात थाना क्षेत्र के करैया राख गांव निवासी ध्रुव पटेल अपने दोस्तों के साथ निदान वॉटर फाल घूमने आया था। खाना खाने के बाद वह वॉटर फाल के नीचे चट्टानों के बीच नहाने चला गया। अचानक पैर फिसला और ध्रुव वॉटर फाल के गहरे कुंड में डूब गया। इसके बाद नदी के तेज बहाव में देखते ही देखते लापता हो गया था। हालांकि अब उसे खोज लिया गया।
HIGHLIGHTS