नीट और नेट परीक्षा में धांधली और नर्सिंग घोटाले को लेकर युवक कांग्रेसियों का प्रदर्शन,कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

By: PalPal India News
June 21, 2024

जबलपुर समाचार – नीट और नेट परीक्षा में धांधली और नर्सिंग घोटाले को लेकर युवक कांग्रेसियों का प्रदर्शन,कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर नीट और नेट परीक्षा में धांधली समेत नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर युवक कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है इसके विरोध में युवक कांग्रेसियों ने आज जबरदस्त प्रदर्शन किया युवा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने रैली के रूप में निकले तो पुलिस ने उन्हें घंटाघर चौक पर रोक लिया इस दौरान पुलिस और युवक कांग्रेस  कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता जब आगे बढ़ने से नहीं रुके और बैरियर फांदने लगे तब पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया इसके साथ-साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया जिससे मौके पर भगदड़ के हालात बन गए कुछ कार्यकर्ता जो बैरियर फांदकर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे ऐसे एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

युवा कांग्रेस के नेताओं ने  शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की है उनका कहना है कि सरकार जब तक परीक्षाओं में धांधली और नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जवाबदारी नहीं लेगी तब तक युवक कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे आज राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत यह प्रदर्शन किया गया है यदि सरकार ने परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी और नर्सिंग घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो युवक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा

HIGHLIGHTS

  • बाइट प्रदर्शन,हंगामा,बलप्रयोग और गिरफ्तारी
  • नीट और नेट परीक्षा में धांधली और नर्सिंग घोटाले को लेकर युवक कांग्रेसियों का प्रदर्शन
  • पुलिस ने घंटाघर में किया हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का इस्तेमाल
  • एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *