नेपाल में सड़क हादसा,40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी 

By: PalPal India News
August 23, 2024

नेपाल में सड़क हादसा,40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 40 लोगो से सवार बस नदी में जा गिरी।आपको बता दे पोखरा से काठमांडू जा रही बस शुक्रवार को नदी में गिर गई। बस में 40 भारतीय सवार थे। 40 लोगों के साथ एक भारतीय यात्री बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई है।

नेपाल से जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया की यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है। जाँच अभी जारी है। डी एस पी ने बताया कि बस के गिरने की जानकारी अभी लगी है करवाई जारी है कि बस कैसे गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *