पचमठा में धूमधाम से मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव,जन्मोत्सव की बधाई देने सुबह से ही सैंकड़ों श्रद्धालू पहुचें मंदिर

By: PalPal India News
September 11, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के पचमठा मंदिर वृंदावन लघु काशी में राधा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि पर राधा रानी का अवतरण( जन्म ) हुआ था। इसलिए दिन को राधा रानी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष उपासना की जाती है। इस खास अवसर पर बरसाना के राधा रानी मंदिर समेत देशभर के किशोरी जी को समर्पित मंदिरों को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है और राधा रानी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर विशेष चीजों का दान किया जाता है।

तेज बारिश के बाद भी राधा रानी के जन्मोत्सव की बधाई देने सुबह से ही सैंकड़ों श्रद्धालू जबलपुर स्थित पचमठा मंदिर पहुंच गए। सुबह 5:30 शहनाई वादन के साथ श्री राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। वृंदावन के बाद मध्य प्रदेश में जबलपुर का पचमठा मंदिर ही है जहां पर राधा जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

HIGHLIGHTS

  • धूमधाम से मनाया गया राधा रानी का जन्मोत्सव।
  • सुबह हुआ शहनाई वादन दिन भर हुए अनुष्ठान।
  • सुबह से रात तक सैंकड़ों लोगों ने किए दर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *